
पटना: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विकास कार्यों की समीक्षा में पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे लगातार विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि राज्य में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्रगति सुनिश्चित हो सके।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह यानी 13 मार्च को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Patna Airport) पहुंचे। उन्होंने वहां निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया और प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और इंजीनियरों से विस्तृत जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नई सुविधाओं से लैस होगा पटना एयरपोर्ट
पटना एयरपोर्ट पर बन रहा नया टर्मिनल भवन यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके निर्माण से एयरपोर्ट की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को बिहार के विकास के लिए अहम बताते हुए समय सीमा के भीतर निर्माण पूरा करने पर जोर दिया।
कार्य की गति पर मुख्यमंत्री की पैनी नजर
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्य में हो रही देरी पर असंतोष भी जताया और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।
लगातार जारी है विकास कार्यों की मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ समय से राज्यभर में विभिन्न परियोजनाओं का जायजा ले रहे हैं। इससे पहले भी वे कई निर्माण कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
राज्य सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और बिहार का हवाई संपर्क और मजबूत हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर झारखंड बीजेपी में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना
हमारे न्यूज़ चैनल से जुड़ने के लिए हमे सोशल मीडिया पर फॉलो करे :
Facebook :- https://www.facebook.com/avinationnews
Youtube :- https://www.youtube.com/@Avinationnews
Instagram :- https://www.instagram.com/avinationnews