
बिहार, जो प्राचीन काल में नालंदा, विक्रमशिला और ओदंतपुरी जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का केंद्र था, अब आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। देश-विदेश के छात्र कभी इन प्राचीन शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने आते थे, और आज एक बार फिर बिहार उच्च शिक्षा का हब बनने की ओर अग्रसर है।
आधुनिक शिक्षा में बिहार की नई छलांग
1917 में स्थापित पटना विश्वविद्यालय ने बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत आधार प्रदान किया। हालांकि, स्वतंत्रता के बाद राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन हाल के वर्षों में राज्य सरकार के प्रयासों से इसमें जबरदस्त सुधार हुआ है।
राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (गया), महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (मोतिहारी), और बिहार कृषि विश्वविद्यालय (भागलपुर) जैसे संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा, 2019 में बिहार सरकार ने सभी जिलों में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का निर्णय लिया, जिससे तकनीकी शिक्षा को और अधिक सशक्त किया जा रहा है।
बिहार के प्रमुख विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान न केवल शिक्षा का केंद्र बन रहे हैं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान और सामाजिक उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना, एम्स पटना, और अन्य चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग संस्थान उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रमुख विश्वविद्यालय
पटना विश्वविद्यालय, पटना
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा
तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय, पटना
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी
प्रमुख चिकित्सा संस्थान
एम्स पटना
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना
दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, लहेरियासराय
श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मुजफ्फरपुर
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, गया
प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), पटना
मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT), मुजफरपुर
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा
मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मोतिहारी
शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, सासाराम
तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में विस्तार
बिहार सरकार तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को भी प्राथमिकता दे रही है। हाजीपुर में केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपेट) और होटल प्रबंधन, खानपान एवं पोषाहार संस्थान जैसे संस्थान व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे युवाओं को नए रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
बिहार की शिक्षा नीति: एक उज्ज्वल भविष्य की ओर
बिहार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को प्राथमिकता देते हुए नए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की स्थापना की है। सरकार का लक्ष्य बिहार को एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जिससे राज्य के छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर करियर अवसर प्राप्त कर सकें।
बिहार प्रशासनिक सेवा में बदलाव: 46 अधिकारियों को पदोन्नति
हमारे न्यूज़ चैनल से जुड़ने के लिए हमे सोशल मीडिया पर फॉलो करे :
Facebook :- https://www.facebook.com/avinationnews
Youtube :- https://www.youtube.com/@Avinationnews
Instagram :- https://www.instagram.com/avinationnews