
बेगूसराय: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में बेगूसराय जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। यह मामला पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित सेपक टाकरा वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह से जुड़ा है। आरोप है कि जब राष्ट्रगान चल रहा था, उस दौरान मुख्यमंत्री पत्रकारों और अधिकारियों का अभिवादन करने लगे और बातचीत में व्यस्त रहे, जिसे राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए बेगूसराय के विकास पासवान ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
परिवाद पत्र मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) कविता कुमारी की अदालत में दाखिल किया गया था। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मयंक पांडे ने की। न्यायालय ने इसे गंभीर मामला मानते हुए संज्ञान में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परिवादी विकास पासवान ने आरोप लगाया है कि 20 मार्च को पटना में हुए सेपक टाकरा वर्ल्ड कप उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रगान बजाया जा रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान पत्रकारों और अधिकारियों से बातचीत में व्यस्त रहे और इशारों से निर्देश देते दिखे। इसे संविधान और राष्ट्रगान का अपमान करार देते हुए उन्होंने अदालत का रुख किया है।
अधिवक्ता अमित कुमार के अनुसार, अगर आरोप साबित होते हैं, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तीन साल की सजा, आर्थिक दंड या दोनों हो सकते हैं।
उन्होंने कहा,
“राष्ट्रगान के दौरान अनुचित आचरण करना संविधान के तहत दंडनीय अपराध है। अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच शुरू हो गई है। अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत अगला कदम उठाया जाएगा।”
इस मामले के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है और मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, जदयू (JDU) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अब सबकी नजरें अदालत की आगे की कार्यवाही और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख पर टिकी हैं।
कलाग्राम से बिहार की कला और कलाकारों को मिलेगा नया मंच, केंद्र की बड़ी पहल
हमारे न्यूज़ चैनल से जुड़ने के लिए हमे सोशल मीडिया पर फॉलो करे :
Facebook :- https://www.facebook.com/avinationnews
Youtube :- https://www.youtube.com/@Avinationnews
Instagram :- https://www.instagram.com/avinationnews